नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कुछ कंडिशन्स ऐसी हैं जिसमें एलोवेरा का सेवन करना घातक भी साबित हो सकता है | इसलिए, इस औषधि का उपयोग ऐसे करें कि ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित हो, आपको एलोवेरा का यूज करते समय ये सावधानी जरूर रखें | एलोवेरा के फायदे सुन सुनकर तो शायद आप थक चुके होंगे |
आप में से बहुत लोग ऐसे भी होंगे जो कई परेशानियों में एलोवेरा का सेवन करना पसंद भी करते होंगे | पर यूं आंख मूंद कर इसपर भरोसा करने से पहले जान लें कि इसके कई नुकसान भी हैं | कुछ कंडिशन्स ऐसी हैं जिसमें एलोवेरा का सेवन करना घातक भी साबित हो सकता है |
इसलिए, इस औषधि का उपयोग ऐसे करें कि ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित हो, आपको कोई नुकसान न पहुंचाए | यहां जानिए वो परिस्थितियां जिसमें एलोवेरा का सेवन या उपयोग आपके लिए हानिकारक हो सकता है |
ब्लड प्रेशर घटने पर
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो एलोवेरा के इस्तेमाल से पहले जरा चौकन्ने रहें | क्योंकि, एलोवेरा ब्लड प्रेशर को घटाता है | ऐसे में ये हाई ब्लड प्रेशर में तो फायदेमंद हो सकता है पर लो ब्लड प्रेशर में मुसीबत बन सकता है | अगर आपका भी ब्लडप्रेशर फ्लकचुएट करता है तो यही बेहतर होगा कि एलोवेरा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें |
गैस होने पर
गैस की तकलीफ के दौरान एलोवेरा जूस पीकर आप अपनी मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं | एलोवेरा से गैस की समस्या बढ़ सकती है | इसलिए गैस होने पर एलोवेरा से दूर रहना ही बेहतर है |
शुगर पेशेंट रखें ध्यान
एलोवेरा वैसे तो शुगर घटाने वाला तत्व माना जाता है | पर इसके ज्यादा इस्तेमाल से इलेक्ट्रॉलिटिक इम्बैलेंस हो सकता है | इसलिए शुगर पेशेंट अगर इसे फायदेमंद समझकर सेवन कर रहें हों तो संतुलन बनाए रखना न भूलें |
दिल के रोग
दिल से संबंधित रोग होने पर भी एलोवेरा से बिलकुल दिल न लगाएं | एलोवेरा की वजह से पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है | जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती हैं |
स्किन एलर्जी
वैसे तो एलोवेरा स्किन के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है | पर किसी स्किन एलर्जी के दौरान इसका उपयोग बिलकुल न करें | न स्किन पर लगाने में और न ही इसका जूस पिएं. इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है |
डिहाइड्रेशन या डायरिया
डिहाइड्रेशन या डायरिया, इनदोनों ही स्थितियों में एलोवेरा का उपयोग खतरनाक हो सकता है | एलोवेरा जेल खाना या इसका जूस पीना दोनों तकलीफों को और बढ़ा सकता है |