October 17, 2021

Join With Us


इस महीने किस दिन होगी "अहोई अष्टमी" : जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | संतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति की मंशा से किया जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत-पूजन, इस वर्ष 28 अक्टूबर को गुरुवार के दिन किया जायेगा| ये व्रत करवा चौथ के तीन दिन बाद अष्टमी तिथि में किया जाता है| इस दिन माता अहोई की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है| साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती और उनके पुत्रों की पूजा भी की जाती है| आइये आपको बताते हैं कि अहोई अष्टमी पूजा का क्या महत्त्व है और इस वर्ष पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है|

इस वर्ष अष्टमी तिथि 28 अक्टूबर को गुरुवार के दिन दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी| जो कि 29 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक बनी रहेगी| अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त 28 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 39 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक का रहेगा|

अहोई अष्टमी व्रत का महत्व

अहोई अष्टमी व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखती हैं| कई जगहों पर मां न होने की स्थिति में पिता भी ये व्रत रखते हैं| अहोई अष्टमी पर अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार लोग निर्जला या फलाहारी व्रत रखते हैं. इस दिन भगवान गणेश और कार्तिकेय की माता पार्वती की उपासना की जाती है|

कहा जाता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं| उनकी संतानों को लम्बी आयु के साथ यश, कीर्ति, वैभव, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है| इस व्रत में शाम को तारे देखकर उनको अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाता है| तो कुछ जगहों पर व्रत का पारण चांद देखकर भी किया जाता है|

अहोई अष्टमी पूजा विधि

अहोई अष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें| फिर अहोई अष्टमी व्रत रखने का संकल्प लें| दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनायें| साथ ही सेह और उनके सात पुत्रों का चित्र भी बनायें| आप चाहें तो उनका रेडिमेड चित्र या प्रतिमा भी लगा सकते हैं. फिर चौक लगाएं और अब इस पर जल से भरा हुआ कलश रखें|

इसके बाद रोली, चावल और दूध से मां का पूजन करें और अहोई माता को मीठे पुए या आटे के हलवे का भोग लगाएं| कलश पर स्वास्तिक बनाकर हाथ में गेंहू के सात दाने लें, फिर अहोई अष्टमी की कथा सुने| इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें और व्रत का पारण करें|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE