नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | अंजीर को सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है | इसमें इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं कि इसे सुपरफूड माना जाता है और ये कई तरह के रोगों से बचाव करने में कारगर मानी जाती है |
अंजीर स्वाद और सेहत दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है | इसे फल और ड्राई फ्रूट दोनों की श्रेणी में रखा जाता है | एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर अंजीर इतनी फायदेमंद होती है कि इसे सुपरफूड माना जाता है | अंजीर में भरपूर मात्रा में तांबा, सल्फर, क्लोरिन विटामिन ए, बी और सी आदि ढेरों पोषक तत्व होते हैं |
आमतौर पर ये फल हर मौसम में और हर जगह पर नहीं मिलता, इसलिए इसे सुखाकर ड्राईफूट के तौर बाजार में बेचा जाता है | अगर व्यक्ति दिन की शुरुआत दो भीगी हुई अंजीर को खाकर करे, तो अपने शरीर को तमाम बीमारियों से बचा सकता है |
आंखों के लिए
भरपूर मात्रा में विटामिन ए होने के कारण अंजीर को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन रेटिना के बुरे प्रभाव को रोकने का काम करता है |
कैंसर से बचाव
अंजीर में एंटी कैंसर गुण होते हैं | ऐसे में इसका रोजाना सेवन करने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचाव होता है | साथ ही कैंसर के मरीज इलाज के साथ इसका सेवन करें, तो उनकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, जिससे उन्हें रोग से लड़ने की ताकत मिलती है |
डायबिटीज में फायदेमंद
इसके अलावा ये डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी उपयोगी होती है | कहा जाता है कि यदि डायबिटीज के मरीज इसके पत्तों का सेवन दवा के रूप में करें तो उन्हें इंसुलिन के इंजेक्शन पर निर्भर नहीं रहना पड़ता |
हाई बीपी के लिए
अंजीर में फाइबर, पोटैशियम, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने के साथ हाई बीपी को नियंत्रित करते हैं | हाई बीपी के मरीजों को रोजाना रात में अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए |
फर्टिलिटी पावर बढ़ाती
अंजीर को फर्टिलिटी को बढ़ाने वाला फ्रूट भी माना जाता है | कहा जाता है कि अगर आपको यौन सम्बंधित समस्या हो, तो आपको रोजाना रात को दूध में दो से तीन अंजीर डालकर सेवन करना चाहिए | इससे ये समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो जाती है |
हड्डियों के लिए अच्छी होती है
अंजीर को मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. इस लिहाज से ये हड्डियों के लिए भी काफी उपयोगी है | रोजाना इसे रात में दूध के साथ लेने से और अच्छे परिणाम मिलते हैं |