October 15, 2021

Join With Us


मां दुर्गा का विसर्जन क्यों किया जाता : क्या है इस दिन की खासियत,जानें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिन्दू पंचांग के अनुसार मां दुर्गा का विसर्जन आश्विन शुक्ल दशमी को किया जाता है| शारदीय दुर्गा विसर्जन आज है| नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है| नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं|

शारदीय नवरात्रि के मौके पर दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की जाती हैं और फिर उन्हें दशहरा के बाद विसर्जित कर दिया जाता है| वहीं बंगाल में दुर्गा विसर्जन के बाद महिलाएं सिन्दूर खेला खेलती हैं| आइए जानते हैं दुर्गा मूर्ति विसर्जन का महत्व और विधि|

दुर्गा विसर्जन 2021 का उत्सव
-मान्यता है कि विसर्जन के दिन मां दुर्गा अपने आध्यात्मिक निवास कैलाश पर्वत पर वापस लौटती हैं| इसी कारण से मां दुर्गा के भक्तों के लिए इस दिन का आध्यात्मिक महत्व है| इस दिन कई व्यक्ति अपने उपवास का पारण करते हैं|
-दुर्गा विसर्जन के दिन भक्त माता के मस्तक पर सिन्दूर लगाकर उनकी पूजा कर आरती उतारते हैं|
-इसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा की सज्जा कर जुलूस के साथ विसर्जन के लिए नदी तक ले जाया जाता है|
-इस जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालू परंपरागत गीतों पर नृत्य करते हैं| हालांकि कोरोना के चलते इस पर रोक लगाई गई है|
-भक्त ढोल की धुन पर धुनुची नृत्य करते हैं|
-हाथ में धूप, कपूर और नारियल की भूसी से भरे मिट्टी के पात्र में धुंआ किया जता है और ढाकी की ताल पर लोग पारम्परिक नृत्य में सहभागी होते हैं|

हाथी पर होगा मां दुर्गा का प्रस्थान
विजयादशमी (दशहरा) का पर्व 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मान्य होगा| इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रवण नक्षत्र युक्त दशमी तिथि में अति शुभ होगा| शुक्रवार की दशमी तिथि होने के कारण देवी का प्रस्थान गज यानी हाथी पर होगा, जो शुभ फलकारी होने के साथ उत्तम वर्षा का संकेत है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE