October 13, 2021

Join With Us


आज का पंचांग,13 अक्टूबर 2021: आज है नवरात्रि की महाष्टमी,जानें शुभ और अशुभ समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज 13 अक्टूबर है| आज नवरात्रि की तिथि के हिसाब से आठवां दिन है| यानी आज महाष्टमी है| महाष्टमी को निशा पूजा होती है. नवरात्रि में महाष्टमी का विशेष महत्व है| इस दिन माता के आठवें रूप महागौरी की पूजा और आराधना की जाती है| माना जाता है कि मां महागौरी कठिन तपस्या कर गौरवर्ण को प्राप्त किया और भगवती महागौरी के नाम से संपूर्ण विश्व में विख्यात हुईं|

माता महागौरी की आराधना से सभी मनोवांछित कामना पूर्ण होती है| मां भक्तों को अभय, रूप व सौंदर्य प्रदान करने वाली है| महागौरी की पूजा से शरीर में उत्पन्न नाना प्रकार के विष व्याधियों का अंत हो जाता है और मां जीवन को सुख-समृद्धि व आरोग्यता से पूर्ण करती हैं|

आज बुधवार है| बुधवार के गणेश जी की पूजा की जाती है| गणेश जी की पूजा करने से सभी मंगल कामनाएं पूरी होती है| जीवन के सभी संकट दूर होते हैं| माना जाता है कि बुधवार के दिन बुध ग्रह की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह की उपस्थिति शुभ जगह पर होती है| आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल|

13 अक्टूबर 2021- आज का पंचांग
आज की तिथि – आश्विन शुक्ल अष्टमी
आज का नक्षत्र –पूर्वाषाढ़ा
आज का करण – विष्टि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – अतिगंड
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 6:35:00
सूर्यास्त – 06:16:00
चन्द्रोदय – 13:33:59
चन्द्रास्त – 23:57:59
चन्द्र राशि – धनु

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 11:33:48
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – आश्विन
शुभ समय – अभिजीत कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 11:44:08 से 12:30:24 तक
कुलिक – 11:44:08 से 12:30:24 तक
कंटक – 16:21:40 से 17:07:55 तक
राहु काल – 12:25 से 13:53 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:06:37 से 07:52:52 तक
यमघण्ट – 08:39:07 से 09:25:23 तक
यमगण्ड – 07:47:05 से 09:13:49 तक
गुलिक काल – 13:53 से 15:20 तक




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE