October 09, 2021

Join With Us


नवरात्री स्पेशल रेसिपी : व्रत के ​दौरान ऐसे बनाएं फलाहारी पुलाव,जानें ​रेसिपी




न्यूज़ डेस्क | नवरात्रि के दिनों में नौ दिनों तक सिर्फ फलों के बूते पर रहना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता| वहीं फलाहार के तौर पर रोज-रोज एक जैसा खाना भी नहीं खाया जाता है| ज्यादातर लोग इस बीच साबूदाना की खिचड़ी, कुट्टू की पूड़ी या परांठे, पकौड़ियां वगैरह बना ले​ते हैं, लेकिन इन्हें भी कब तक खाया जा सकता है|

कभी-कभी कुछ स्वादिष्ट भोजन करने का मन करता है| ऐसे में फलाहारी पुलाव बेहतर विकल्प हो सकता है| ये पुलाव समा के चावल से बनता है और अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत मेहनत की जरूरत भी नहीं होती| बहुत कम समय में इसे आसानी से बनाया जा सकता है| अगर आप भी व्रत में कुछ स्वादिष्ट खाने के इच्छुक हैं, तो जानिए समा के चावल से बने फलाहारी पुलाव की रेसिपी|

सामग्री
एक कप समा के चावल, चौथाई कप मूंगफली, दो आलू, एक छोटा चम्मच जीरा, दो बड़े चम्मच घी, 4 हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक कटी हरे धनिया की पत्ती, दो कप पानी और सेंधा नमक स्वादानुसार|

बनाने का तरीका
– सबसे पहले आलू को धोकर उबलने के लिए रखें और समा के चावल को धोकर पानी में भिगो दें| करीब 15 से 20 मिनट बाद चावल का पानी निकाल दें और चावल को ऐसे ही ढककर कुछ देर रखा रहने दें|

– इस बीच आप पुलाव बनाने के लिए बाकी तैयारियां करें| उबले आलू को छीलकर छोटे टुकड़े काट लें और हरी मिर्च को बारीक काट लें|

– अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और घी डालकर गर्म करें| इसमें सबसे पहले मूंगफली को फ्राई करें. मूंगफली हल्की ब्राउन होने के बाद एक बाउल में निकाल लें|

– अब इसमें जीरा डालें और चटकने दें| इसके बाद आलू डालें और हल्का सा नमक छिड़कें और आलू को करीब दो से तीन मिनट तक भूनें| इसके बाद समा के चावल डाल दें और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और दो मिनट और भूनें|

– अब इसमें पानी डाल दें और स्वादानुसार नमक डालें और मूंगफली के दाने डाल दें| इसके बाद उबाल आने दें| उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें और कड़ाही को ढक दें|

– करीब 20 से 25 मिनट तक इसे पकने दें. बीच बीच में चेक करते रहें| जब चावल पक जाएं, तब गैस बंद कर दें और कटी हुई हरी धनिया से इसे गार्निश कर दें| तैयार है व्रत के पुलाव, अब इसे गर्मागर्म परोसें|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE