October 09, 2021

Join With Us


शादी की पहली रात लगती हैं घबराहट : जानें डर को दूर करने के उपाए




मुंबई | ऋषि भट्ट | शादी के बाद नवविवाहितों के लिए सबसे पहला मौका आता है वेडिंग नाइट यानी सुहागरात का। ये समय ‌हर नवविवाहितों के लिए काफी मुश्किल होता है। इस वक्त लड़के और लड़की दोनों को बेहद उत्सुकता और चिंता होती है। ये एंजाइटी महिला और पुरुषों में कई स्तरों पर हो सकती है। दोनों के मन में ऐसे कई भाव होते हैं जो डर, चिंता या घबराहट का सबब होते हैं।

शादी से पहले हर लड़का-लड़की अपनी पहली सुहाग रात के बारे में काफी कुछ सोचते हैं। उन्‍हें अपनी शादी से जितनी ज्‍यादा उम्मीदें होती हैं उतनी ही पहली रात के बारे में सोंच कर घबराहट भी होती है। शादी की पहली रात को लेकर ये आठ टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ये वो डर, घबराहट, बेचैनी और शंकाएं होती है जो पुरुषों के साथ महिलाओं में भी होता है।

अकेले में कुछ देर समय बिताएं

शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दिन आपके लिए जरूरी है कि आप इस स्थिति को संभालने के लिए अकेले में कुछ देर वक्त बिताएं। उन चीजों को नजरअंदाज करें जो आपको इस स्थिति में सहज ना कर पाएं। सहजता आपके रिश्तों को मजबूत करेगी। यह बात ध्यान रखें।

आपको घबराहट हो क्यों रही है?

इस रात आपको खुद से सवाल करना चाहिए अगर आपको आपको घबराहट हो रही है तो। यह सवाल भी पूछना चाहिए कि क्या आप सेक्स को लेकर शर्म महसूस कर रहे हैं? क्या आपको खुद पर शंका हो रही है या फिर आप खुद से ही डर रहे हैं। आप अपने किसी करीबी से अपनी उत्सुकता और घबराहट को लेकर बात कर सकते हैं। इससे आप और सहज हो सकेंगे जिससे आपकी घबराहट दूर होगी।

आपको सही जानकारी लेनी चाहिए

अगर आप शादी से पहले किसी सेक्स संबंध में नहीं रहे हैं तो आपको सही जानकारी ले लेनी चाहिए। आपको सेक्स को लेकर अपनी शंकाओं को दूर कर लेना चाहिए। इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर से भी बात कर सकते हैं। एक-दूसरे से इस बारे में बात कर सकते हैं कि पहली रात वो आपसे क्या उम्मीद करते हैं।

पार्टनर से बात करनी चाहिए।

पहली रात को आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। आपको यह बताना चाहिए कि वो कौन सी बातें है जिससे आपको घबराहट या बेचैनी हो रही है। इससे आपकी घबराहट कम होगी और आप पहली रात सहज रह पाएंगे।

अपनी बातों को पार्टनर तक पहुंचाएं

ये जरूरी नहीं कि आप पहली रात पर ही सबकुछ जान जाएं। बल्कि आप धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें। आप अपने पार्टनर के बारे में क्या सोचते हैं, अपनी शादी के बारे में क्या सोचते हैं, इन सभी बातों के बारे में उनसे बात करें।

शादी सिर्फ सुहागरात का नाम नहीं

शादी एक लंबा चलनेवाला रिश्ता होता है। शादी का संबंध सिर्फ पति पत्नी का ही नहीं बल्कि एक परिवार की नींव भी रखता है। ये रात सिर्फ यादगार बनाने के लिए नहीं बल्कि जीवन को यादगार बनाने के लिए होती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE