October 09, 2021

Join With Us


आज का पंचांग : आज एकसाथ है नवरात्रि का तीसरा और चौथा दिन,जानें शुभ और अशुभ समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज 9 अक्टूबर है| आज नवरात्रि का तीसरा और चोथा दिन एकसाथ है| नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है| जो मां की सच्चे मन और भक्तिभाव से आराधना करते हैं मां दुर्गा उनके सारे कष्ट हर लेती हैं और उन्हें सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है|

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा की पूजा ‘कुष्मांडा’ के रूप में की जाती है| अपनी मंद मुस्‍कान द्वारा ‘अण्ड’ यानी ‘ब्रह्मांड’ की उत्‍पत्ति करने के कारण इन्हें कुष्मांडा कहा गया है|

मान्‍यता है कि जब दुनिया नहीं थी, तब इन्होंने ही अपने हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी इसीलिए इन्‍हें सृष्टि की आदिशक्ति कहा गया है| आज शनिवार है| शनिवार का दिन शनि देव की उपासना के लिए विशेष होता है| आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल|

9 अक्टूबर 2021- आज का पंचांग

आज की तिथि – आश्विन शुक्ल तृतीया
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का करण – गर
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – प्रीति
आज का वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:33:00
सूर्यास्त – 18:19:00
चन्द्रोदय – 09:11:00
चन्द्रास्त – 20:11:59
चन्द्र राशि – तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 11:40:28
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – आश्विन
शुभ समय – 11:44:57 से 12:31:39 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 06:18:03 से 07:04:45 तक
कुलिक – 07:04:45 से 07:51:27 तक
कंटक – 11:44:57 से 12:31:39 तक
राहु काल – 09:13:11 से 10:40:44 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 14:52:25 से 15:39:14 तक
यमघण्ट – 16:26:02 से 17:12:51 तक
यमगण्ड – 15:04:07 से 16:31:53 तक
गुलिक काल – 08:01 से 09:30 तक




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE