October 09, 2021

Join With Us


राशिफल 9 अक्टूबर : नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़ें आज का राशिफल




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा दोपहर तक तुला राशि में रहेंगे इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र और केतु बैठे हैं। गुरु और शनि मकर राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। बुध भी वक्री गति से चल रहे है जो कि कन्‍या राशि में बैठे हैं।

राशिफल-

मेष- महत्‍वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम हो जाएगा। प्रेम मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ- अच्‍छी स्थिति है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार और संतान अच्‍छी स्थिति में दिख रहे हैं। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम भी मध्‍यम चलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा डिस्‍टर्ब फील करेंगे। विचलित न हों। चीजें आपके पक्ष में होंगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क- स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, कलह से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। घर में कलह की स्थिति बन रही है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। ध्‍यान रखें। बजरंग बाण का पाठ करें। बजरंग बली की अराधना करें।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। थोड़ा रुक-रुक कर काम चलेगा लेकिन ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही कही जाएगी लेकिन स्‍पीड थोड़ी कम रहेगी। लाल वस्‍तु दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक- नरम गरम बना रहेगा। बहुत अच्‍छी या बुरी स्थिति नहीं रहेगी। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। सफेद वस्‍तु का काली मंदिर में दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

धनु- मन परेशान रहेगा, खर्च को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत साथ नहीं देगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें। पीला तिलक लगाएं।

मकर- आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस मिलेगा। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ- व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय होगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी में कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा। कोई भी लाल वस्‍तु बजरंग बली के मंदिर में दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

मीन- जोखिम से उबर चुके हैं। धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य फिर भी मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी होगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, अच्‍छा होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE