October 08, 2021

Join With Us


तनाव आपके सेक्स लाइफ : कैसे बर्बाद कर सकता है,जानिए




मुंबई | ऋषि भट्ट | मानसिक तनाव का सेक्‍स लाइफ पर असर पड़ना स्‍वाभाविक है। इससे ना तो पुरुष अछूते रहते है और ना ही महिलाएं। तनाव भरे इस माहौल में कई तरह की सेक्‍स समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दबाव या तनाव की वजह से सेक्स संबंधों पर असर पड़ता है। तमाम सर्वे इस बात की पुष्टि करते है कि जीवन में किसी भी कारण से तनाव या दबाव की वजह से सेक्स लाइफ चौपट हो जाती है।

इन कारणों में जॉब को लेकर तनाव, वित्तीय संकट, व्यस्त जीवन आदि कारण हो सकते है। खासकर सर्वे के मुताबिक इन कारणों से सेक्स करने को लेकर अरुचि हो जाती है और सेक्स पावर भी कम होने लगती है। क्योंकि इस दौरान सेक्स हार्मोंस का स्राव शरीर में प्रभावित होने लगता है।

भागदौड़ भरी जिन्दगी भी सेक्स जीवन में कमी का एक प्रमुख कारण हो सकती है। खासतौर पर महिलाओं के जीवन में इसका असर जीवन में कई तरह की जिम्मेदारियों को निभाने की वजह से पड़ता है। महिलाएं नौकरी करने के अलावा घर में पैरेंटिंग ज़ॉब भी निभाती है लिहाजा उनका जीवन तनाव और दबाव से भर जाता है जिससे उनकी सेक्स क्षमता और सेक्स के प्रति अरूचि होने लगती है।

जब किसी व्यक्ति में किसी भी कारण से दबाव या तनाव होता है तो उसका असर उसके शरीर पर पड़ता है। इससे यौन इच्छा और सेक्स पावर की क्षमता प्रभावित होती है। इस दौरान कोर्टिसोल और एपिनेफ्रीन जैसे हार्मोंस का स्राव कम हो जाता है और उससे सेक्स के प्रति अरुचि होने लगती है।

अगर आपका पार्टनर अंतरंग संबंधों के प्रति उदासीन होता जा रहा है तो जरूरी नहीं कि वो किसी और के साथ हो। शारीरिक संबंधों के प्रभावित होने की और भी वजहें हो सकती हैं। तनाव की वजह से भी शारीरिक संबंधों पर असर पड़ता है।

इस स्थिति में पार्टनर के साथ बैठकर बात करना और उसके तनाव को कम करने की कोशिश करना ही सबसे सही रहेगा। वाद-विाद और तनाव के चलते भी रिश्ते प्रभवित होते हैं। सेक्स लाइफ के प्रभावित होने की ये एक बहुत बड़ी वजह हो सकती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE