October 08, 2021

Join With Us


इस नवरात्रि घर पर करें वास्तु के ये खास उपाय : आएगी खुशहाली




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है| इन दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां को खुश करने के लिए उनकी पूजा करते हैं| इस दौरान मां दुर्गा भक्‍तों को आशीर्वाद देने के लिए घरों में विराजमान होती हैं|

नवरात्रि में पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा के अलावा जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं और माता की कृपा बनी रहती है| अगर आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो नवरात्रि में ये वास्तु उपाय करके घर में सुख, समृद्धि और शांति लाई जा सकती है और हर दोष को दूर किया जा सकता है|

घर के बाहर बनाएं स्वास्तिक का निशान
मान्‍यता है कि नवरात्रि में कुछ खास उपाय करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है| इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं| इससे घर में खुशहाली आती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं|

ऐसे होगी नेगेटिविटी खत्म
माना जाता है कि घर के मुख्‍य दरवाजे पर आम और अशोक के पत्तों की माला बांधना शुभ होता है| घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए नवरात्रि के दौरान इन पत्तों की माला अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जरूर बांधें| इससे घर की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी|

मेन दरवाजे पर बनाएं ये निशान
मान्‍यता है कि नवरात्रि के दौरान अपने घर के मुख्‍य प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर का निशान जरूर बनाना चाहिए| इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है| साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है और बिगड़े काम भी बनते हैं|

इस दिशा में सजाएं चौकी
वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा के लिहाज से काफी बेहतर माना जाता है| इसी दिशा में घट स्थापना करनी चाहिए औेर माता की चौकी सजानी चाहिए. इसे शुभ माना जाता है|

इन चीजों के इस्‍तेमाल से बचें
नवरात्रि के दिनों में काले रंग के वस्‍त्र न पहनें और काले रंग के इस्‍तेमाल से बचें| इस समय काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है| साथ ही मां भगवती की आराधना के स्‍थान की सजावट पर विशेष ध्यान दें| पूजा कक्ष की सजावट हल्के रंगों से करनी चाहिए. इसके अलावा मां की पूजा में लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE