October 08, 2021

Join With Us


राशिफल 8 अक्टूबर : इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य,मां ब्रह्मचारिणी की बरसेगी कृपा,पढ़ें आज का राशिफल




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि तीनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष- तत्‍कालिक राहत आपको मिल रही है। जीवन आनंदित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर फिर भी थोड़ा ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान पर कोई रिस्‍क न लें। व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब रह सकता है। प्रेम और संतान पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों-लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम प्रभावित है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। मां काली की वंदना करते रहें

कर्क- भौतिक सुख-संपदा की वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें।

सिंह- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कन्‍या- धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। निवेश करने से अभी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी सही चल रही है। बस कोई घाव-फोड़ा न हो इसका ध्‍यान रखें। एसिडिटी का ध्‍यान रखें। मां काली की अराधना करें।

तुला- सितारों की तरह चमकते दिखेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर होगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक- चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु- आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मकर- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से थोड़ी सुधार की तरफ चल रही है। रोजगार में वृद्धि हो रही है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ- परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। मन को शांत रखें। संतान और प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन- जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली मंदिर में किसी सफेद वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE