October 07, 2021

Join With Us


नवरात्रि व्रत में इन चीजों के सेवन से करें परहेज : जानें क्या खाएं और क्या नहीं




न्यूज़ डेस्क | शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन इस साल तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ने से नवरात्रि 8 दिनों की ही होगी । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा धरती में ही रहती हैं।

नवरात्रि में मां की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है और मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखें जाते हैं। नवरात्रि व्रत में कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं…

आटा और अनाज

अरारोट आटा
साबूदाना
साबूदाना आटा
कुट्टू का आटा
राजगीरा आटा
सिंघाड़े का आटा
समा चवाल

फल

हर तरह के फल व्रत में खाए जा सकते हैं।
सब्जियां

लौकी,
कद्दू
आलू
अरबी
शकरकंद
गाजर
कच्चा केला
खीरा
टमाटर
डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध
दही
पनीर
मक्खन
घी
कंडेस्ड मिल्क

ड्राई फ्रूट्स

काजू
बादाम
पिस्ता
मूंगफली
खरबूजे के बीज
किशमिश
अखरोट
ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल आप व्रत में बनाई जाने वाली चीजों में भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप व्रत के दौरान सेंधा नमक, चीनी, शहद, गुड़, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, सरसों, अमचूर और हर तरह के साबुत मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान गॉर्निशिंग के लिए हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान सिर्फ सनफ्लॉवर और मूंगफली का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे व्रत के खाने में घी का इस्तेमाल करना चाहिए।

नवरात्रि व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन न करें

प्याज
लहसुन
गेहूं आटा
मैदा
चावल
सूजी
बेसन
साधारण नमक




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE