October 04, 2021

Join With Us


इलायची के पानी से घटेगा आपका वजन : जानिए नियमित सेवन से क्या होंगे फायदे




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | इलायची भारतीय रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है | इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है | ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है | हम देखते हैं कि इलायची का इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन इसका पानी पीने से हमें कई फायदे मिल सकते हैं | ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर को विभिन्न रोगों से बचाता है |

जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इमेटिक, एंटीट्यूसिव, म्यूकोलाईटिक गुण और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं | यह पाचन स्वास्थ्य से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक को कंट्रोल करने में मदद करती है |

इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व
इलायची में विटामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी , मिनरल, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे सभी जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं |

कैसे तैयार करें इलायची पानी

सबसे पहले एक लीटर पानी लें | इसमें 5 से 6 इलायची को छीलकर रात भर के लिए भिगो देंसुबह उठकर इस पानी को उबाल लें | 3/4 पानी रह जाने पर गैस बंद कर दें|
अब इसे छानकर दिन में तीन से चार बार पीएं |

इलायची पानी पीने के जबरदस्त फायदे

  1. शुगर को रखे कंट्रोल

इलायची का पानी डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है |

  1. पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त
    इलायची पानी के नियमित सेवन से पाचन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं | जिन लोगों को कब्ज जैसी समस्या होती है, उन्हें इलायची के पानी का सेवन करना चाहिए |
  2. वजन नियंत्रण में रहेगा
    इलायची पानी में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में जमा अधिक फैट को हटाकर वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं |
  3. कोलेस्ट्रॉल रहता है नियंत्रित
    इलायची पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और इस प्रकार हृदय रोगों को दूर रखता है | ये शरीर में खून के थक्के जमने के खतरे को भी कम करता है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE