October 03, 2021

Join With Us


सेक्स करते समय KISS कितना महत्पूर्ण : जानें आपके पार्टनर को होता है कैसा एहसास




मुंबई | ऋषि भट्ट | एक किस से आपका रिश्ता बहुत अच्छा हो सकता है। किस आपके तनाव को कम कर सकती है और ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। यानी किस करने के बहुत फायदे हैं। लेकिन क्या यौन संबंध बनाते हुए किस करना जरूरी होता है? एक तरीके से देखा जाए तो किस का सेक्स से कोई संबंध तो नहीं है, लेकिन उत्तेजना और प्यार से तो बिलकुल है।

अब उत्तेजना बिना तो सेक्स का कोई मतलब ही नहीं। इसलिए कहीं न कहीं यौन संबंध बनाते हुए किस करना जरूरी भी है। हालांकि बिना किस के भी आप यौन संबंध बना सकते हो, किसी को उत्तेजित भी कर सकते हो। लेकिन किस के बिना यौन संबंध बनाना थोड़ा अजीब हो जाता है। खासकर उसके साथ जिसको आप प्यार करते हो। आइए जानते हैं किस करने के फायदे |

जब आप किस करते हैं तो आपको बहुत खुशी होती है। किस करने का सबसे अच्छा फायदा यह भी होता है कि हमें तनाव से छुटकारा मिलता है। दिनभर के तनाव और थकान को भी मिटाने के लिए आपको किस जरूर करनी चाहिए। एक प्यार भरी किस आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। जब हम किस करते हैं तो हमारे शरीर से कोर्टिसोल का स्तर लगातार कम होता है। इसके कम होने का फायदा यह है कि इससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अगर आप यौन संबंध बनाने से पहले अपने पार्टनर को किस (Kiss) करते हो, तो इससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर बनती है। फोरप्ले करने में किस करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। किस करने से आप अपने पार्टनर को उत्तेजित कर सकते हो। अच्छा चुंबन उत्तेजना है, जो एक अच्छे सेक्स को जन्म दे सकता है। सेक्स करने से पहले आप अपने पार्टनर को जितना ज्यादा किस करेंगे, उतने ही उत्तेजित वह होते जाएंगे।

किस करने से सिर्फ उत्तेजना ही नहीं आती बल्कि किस करना तो एक विश्वास की निशानी भी है। किस करने से हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन बनता है। इससे आपका रिश्ता भी बहुत मजबूत होता है। आप अपने पार्टनर के साथ जब यौन संबंध बना रहे होते हैं और अगर आप उन्हें बिना किस किए ही सेक्स करने लगते हैं तो आपके पार्टनर को इस बात का बुरा लग सकता है।

उन्हें ऐसा लग सकता है कि आप उनके साथ सिर्फ सेक्स करना चाहते हैं। अगर आप अपने पार्टनर की आंखों में आंखें डालकर किस करेंगे तो इससे आपका रिश्ता भी अच्छा होगा। साथ ही आपके पार्टनर को यह भी पता लगेगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किस करना प्यार की एक निशानी भी है।

सेक्स के दौरान किस करना बहुत जरूरी है, यह आपके प्यार के दर्शाता है। हालांकि, सेक्स के दौरान किस करना है या नहीं, यह सिर्फ आप दोनों पार्टनर पर ही निर्भर करता है। अगर आप दोनों ही किस नहीं करना चाहते, तो आप किस मत कीजिए। हालांकि, ऐसा बहुत कम ही होता है कि लोग सेक्स के समय किस न करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE