October 02, 2021

Join With Us


दिल्ली हवाईअड्डे पर बना आईसीयू : 60 हजार कर्मचारियों सहित एक लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | कोरोना संक्रमण से सीख लेते हुए दिल्ली हवाईअड्डे पर मिनी आईसीयू (कोविड केयर सेंटर) बनाया गया है। यहां 15 बेड अलग से बच्चों के लगाए गए हैं। यह बेड बाल चिकित्सा उच्च निर्भरता इकाई (एचडीयू) बिस्तर हैं जहां जरूरत के सभी उपकरण लगे हुए हैं। इसके अलावा 18 बेड वयस्कों के लिए और हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए 52 आइसोलेशन बिस्तर अलग से लगाए गए हैं। साथ ही यहां करीब 85 ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार है। यह सेंटर हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 पर बनाया गया है। इसके लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से करार किया गया था। यहां पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत किसी भी आपातकालीन सेवा का उपचार मिलेगा। वहीं, किसी भी गंभीर रूप से बीमार रोगियों को उनकी सुविधा अनुसार भर्ती कराने के लिए सहायता की जाएगी। जल्द ही इसे यहां के कर्मचारियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह केवल यहां काम करने वाले कर्मचारी व उनके परिजनों के लिए होगा।

हवाईअड्डे पर डायल, कार्गो स्टाफ, एयरलाइन, सीआईएसएफ, कस्टम विभाग समेत कुल करीब 60 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इस सेंटर में इन कर्मचारियों व इनके परिजनों की इलाज की सुविधा होगी, जिससे कुल करीब एक लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। इससे पूर्व हवाईअड्डे पर कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया था।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE