नागपुर । प्रा विवेक बांबल। लाडली बहन योजना के लाखों लाभार्थियों का लाभ बंद कर दिया गया था । ई-केवाईसी करवा लेने के बावजूद भी महिलाओं के खातों में पैसे जमा नहीं हुए थे । इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी में हुई गलती थी । इस वजह से दिसंबर की किश्त लाखों महिलाओं को नहीं मिली । अब महिलाओं को पैसे मिलने का रास्ता साफ होने वाला है । ई-केवाईसी करवा लेने के बावजूद लाडली बहन योजना का लाभबंद होने की कई शिकायतें सामने आई थीं । इस पर सरकार ने निर्णय लिया है कि लाभ बंद हुई महिलाओं की वास्तविक जांच की जाएगी । आंगनवाड़ी सेविकाएं महिलाओं की प्रत्यक्ष पड़ताल करेंगी । इस कदम से महिलाओं को राहत मिली है।
लाभ बंद होने से महिलाओं में नाराजगी
जिन महिलाओं के लाभ बंद किए गए थे, उन्होंने नाराजगी जताई थी । इसके बाद लाभार्थियों ने फिर से ई-केवाईसी कराने की मांग की थी । अब राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और महिलाओं की फिर से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है । इस फैसले से महिलाओं को योजना का लाभ पुनः मिलने का मौका मिलेगा। 
शासन द्वारा ई-केवाईसी की पुनः प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लेने से लाभार्थियों को फिर से लाभ मिलेगा । ई-केवाईसी में उन महिलाओं को योजना का लाभ जारी रहेगा जो निर्धारित मानदंडों को पूरा करती हैं ।
इसमें महिलाओं की आय, परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं, एक ही परिवार के कितने सदस्य योजना का लाभ ले सभी चीजों की पड़ताल की जाएगी ।