January 12, 2026

Join With Us


वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ : सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में 3000 स्कूल-कॉलेजों में 5 लाख लोग एक साथ गाएंगे वंदे मातरम्

वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर रायपुर में बनेगा कीर्तिमान




रायपुर । मीनल केडेकर | सेना दिवस पर 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 स्कूल-कॉलेजो के 5 लाख विद्यार्थियों के साथ विधायक, पार्षद और पंच-सरपंच वंदे मातरम् का गान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में होगा, जहाँ 20 हज़ार युवा एक साथ वंदे मातरम् का गान करेंगे। इस दौरान डाक परिमंडल द्वारा वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित पिक्चर पोस्टकार्ड जारी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। इस संबंध में 13 जनवरी को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है । मंगलवार को रात्रि 8 बजे नगर निगम, जिला पंचायत के पदाधिकारी समेत जोन अध्यक्षों, पार्षदों जी बैठक बुलाई है।

इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल दोपहर 3 बजे मौलश्री विहार स्थित कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधायक, पार्षद, जिला पंचायत के सदस्य, पंच-सरपंच अपने नजदीक के स्कूल- कॉलेज के कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के योगदान और महत्ता पर वाचन भी किया जाएगा।  इस अवसर पर सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गान किया जाएगा । 

उन्होंने बताया कि सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ 3 सांस्कृतिक प्रोग्राम को पुरस्कृत भी किया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारी के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्कूल शिक्षा विभाग, रविशंकर शुक्ल विवि, आयुष विवि तकनीकी विवि और कृषि विवि द्वारा अपने-अपने स्कूल कॉलेजों ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई गई।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE