November 04, 2025

Join With Us


प्रदेश नकली दवाओं का बना गढ़ : सुशील आनंद शुक्ला




रायपुर | मिनल केडेकर | प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नकली दवाओं का अड्डा बन चुका है। सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ताजांच फेल हो रही है। एक दर्जन से अधिक जिला अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में सप्लाई की गई दवाएं जांच में मानक विहीन पाई गई है। इन दवाओं के प्रयोग के कारण मरीजों की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ रही है। सरकार नकली दवाओं को की सप्लाई करने वालो पर कार्यवाही करने के बजाय उनको बचाने में लगी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की अक्षमता के कारण ही अस्पतालो तक नकली दवा पहुंच रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में नकली और अमानक दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है। पौने दो साल की भाजपा सरकार में पैरासिटामाल और दर्द निवारक दवाओं तक में फंगल और काले धब्बे पाये गये है। कवर्धा में दस्त की दवा भी अमानक पाई गयी है। सरकारी स्कूलों तक में अमानक दवाये बांटी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरी सरकार ठेके पर चल रही है, मुनाफाखोरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इसी तरह की दवाओं की खरीददारी के लिए फार्मेसी काउंसिल का रजिस्टर एक अयोग्य स्टोर कीपर को बनाकर रखा गया है, अस्पतालों में दवा के नाम पर ज़हर दिया जा रहा है। बच्चों को जहरीली कफ सिरप पिलाई गई, क्रीमी की दवा एल्बेंडाजोल भी अमानत निकला जिसे विगत 6 महीना से बच्चों को खिलाया जा रहा था, फफूंद लगे पैरासिटामाल सहित तमाम आवश्यक दवाइयां विगत कई महीनों से मरीजों को दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल के पूर्ववर्ती भाजपा के कुशासन में किस तरह से नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, स्पाइन ऑपरेशन महावीर फार्मा जैसे ब्लैक लिस्टेड कंपनी से कमीशन लेकर सप्लाई किया गया, भाजपा की सरकार में एक बार छत्तीसगढ़ में वही दौर फिर से आ गया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE