April 06, 2022

Join With Us


अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण : इन चार राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | अप्रैल का महीना कई ज्योतिषीय घटनाओं से भरा रहने वाला माह है। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 आरंभ हो चुका है। चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि चल रहे हैं। इस माह सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा।

जिसमें शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही माह के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल मिलाकर 2 सूर्य ग्रहण लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर के महीने में होगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ग्रहों का राशि परिवर्तन और ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी जातकों पर पड़ता है।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जिसकी शुरूआत भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समापन 01 मई की सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का यह पहला ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्ककिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य सभी ग्रहों और समस्त जगत में केंद्र बिंदु है। सूर्य को पिता का दर्जा प्राप्त है। ग्रहण के दौरान सूर्यदेव कष्ट की अवस्था में रहते हैं। जिस कारण उनका समस्त प्रभाव और शुभ फल ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए कम हो जाता है। ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के ऊपर पड़ता है लेकिन 30 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला होगा।

साल के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए यह सूर्यग्रहण किस वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE