April 05, 2022

Join With Us


इस तारीख़ को खुलेगा केदारनाथ के कपाट : यहाँ जानिए रुकने से लेकर किराए तक की पूरी जानकारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग आज से हो जाएगी। आप सभी को बता दें कि इसके लिए उत्तराखंड सिविल एसोसिएशन डेवलपमेंट ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जी हाँ और UCADA ने टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0135-2746817 व 2431793) भी जारी किया है। जी दरअसल गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) को आनलाइन टिकटों की बुकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुलने जा रहे हैं। हालाँकि 3 मई अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। उत्तराखंड टूरिज्म डेवलप बोर्ड के सेक्रेटरी दिलीप जावलकर ने बताया कि देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए GMVN की वेबसाइट

https://heliservices.uk.gov.in/ पर हेली सेवा का टिकट उपलब्ध होगा। जी हाँ और उन्होंने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से GMVN की आधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा के टिकट बुक करने का आग्रह किया है। जी दरअसल हेली सेवा का दो तरफ का किराया करीब 5000 रुपये पड़ेगा।

ध्यान रहे केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पहले से ही सब चीजों का इंतजाम रखना होगा। जी हाँ, आपको ठहरने के लिए होटल और खान-पान की व्यवस्था को लेकर तैयारियां अभी से करनी होंगी। GMVN की वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं केदारनाथ धाम के अलावा, गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट भी 8 मई से खुलने वाले हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार 7 से 31 मई तक बुकिंग मिल चुकी हैं, जबकि जून के लिए अधिकांश ऑनलाइन बुकिंग मिल गई है। जी हाँ और इस बार ध्यान गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे।

इतना रहेगा केदारनाथ आने-जाने का किराया- आपको बता दें कि हेली सेवा का किराया गुप्तकाशी से केदारनाथ तक 7750 रुपये होगा। दूसरी तरफ फाटा से केदारनाथ तक 4720 रुपये, तो सिरसी से केदारनाथ तक 4680 रुपये चुकाने होंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE