March 08, 2022

Join With Us


होली पर इस साल बन रहे ये खास संयोग : जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त व अवधि




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। जबकि रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस साल होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

होली 2022 शुभ मुहूर्त-

होलिका दहन 17 मार्च, गुरुवार को है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। अवधि 01 घंटे 10 मिनट की है। रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को है। इस दिन भद्रा पूंछ रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। भद्रा मुख रात 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 18 मार्च की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक है।

मार्च में पूर्णिमा तिथि 2022 आरंभ कब होगी-

पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी, जो कि 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।

होली पर बन रहे ये खास संयोग-

इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से लाभ प्राप्त होने की मान्यता है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्यों से पुण्य प्राप्त होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होली पर इस साल बुध-गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE