March 03, 2022

Join With Us


फुलेरा दूज कल : जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्यों होती हैं रिकॉर्ड तोड़ शादियां




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज को विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता है। फाल्गुन मास में पड़ने वाली यह दूज भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी को समर्पित है। इस दिन से होली पर्व का शुभारंभ होता है। फुलेरा दूज को मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभ मानते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 03 मार्च, गुरुवार को रात 09 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी, जो कि 04 मार्च, शुक्रवार को रात 08 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। फुलेरा दूज को उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 04 मार्च को मनाया जाएगा।

इस दिन घर में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और अपने ईष्ट देव को गुलाल चढ़ाया जाता है। इस दिन मिष्ठान बनाया जाता है और उन्हें भगवान को भोग लगाया जाता है। यह दिन नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ है। नए काम की शुरुआत इस दिन से कर सकते हैं। इस दिन राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है। इस दिन से लोग होली के रंगों की शुरुआत भी करते हैं। यह दिन सभी दोषों से मुक्त माना जाता है। भक्त घरों और मंदिरों दोनों जगह में देवता की मूर्तियों या प्रतिमाओं को सुशोभित करते हैं और सजाते हैं।

फुलेरा दूज को सर्दी के मौसम के बाद इसे शादियों के सीजन का अंतिम दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन रिकॉर्ड तोड़ शादियां होती हैं। फुलेरा दूज के अबूझ मुहूर्त होने के कारण इसे विवाह, संपत्ति की खरीद इत्यादि सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने के लिए दिन ज्यादा शुभ माना जाता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE