February 04, 2022

Join With Us


आज गणेश जयंती पर बन रहे ये दो खास योग : जानिए इनका धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | गणेश चतुर्थी इस साल 4 फरवरी, 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर इस साल शिव योग व रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन दो शुभ योगों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए गणेश जयंती का धार्मिक महत्व व पूजन मुहूर्त-

गणेश जयंती 2022 शुभ मुहूर्त-

04 फरवरी, शुक्रवार को चतुर्थी तिथि सुबह 04 बजकर 38 मिनट से प्रांरभ होगी, जो कि 05 फरवरी शनिवार को सुबह 03 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। 04 फरवरी को पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक है। पूजन की कुल अवधि 02 घंटा 11 मिनट है।

4 फरवरी को सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके बाद शाम को 07 बजकर 10 मिनट पर शिव योग रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि व शिव योग में किए गए कार्यों का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। गणेश जयंती के मौके पर शिव योग का बनना बेहद उत्तम व लाभकारी माना जा रहा है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। अग्नि पुराण के अनुसार, भगवान श्रीगणेश की जो व्यक्ति विधिवत पूजा करता है, उसे संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE