November 10, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 10 नवंबर : इन राशि वाले शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, मीन राशि वालों को मिलेगा रुका धन वापस, ये लोग करें पीली वस्तु का दान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि, चंद्रमा और गुरु मकर राशि में हैं।

राशिफल-
मेष-व्‍यवसायिक जीवन थोड़ा कठिन रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। पैतृक सम्‍पत्ति में थोड़ी समस्‍या आ सकती है। राजनीतिक उतार चढ़ाव दिख रहा है। मध्‍यम समय रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-अपमानित होने का डर सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक जिंदगी किसी खराब दिशा की ओर मुड़ सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। मां काली की अराधना करें। अच्‍छा रहेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत अभी न करें। रुक जाएं। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य तीनों प्रभावित दिख रहा है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। नीली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ खराब समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान शिव को जल अर्पित करें।

कन्‍या-मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष को लेकर, प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं रहेगा। प्रेम मध्यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू जीवन, घरेलू सुख बाधित है। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में भी परेशानी हो सकती है। घर में कुछ खराब माहौल हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों मध्‍यम दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों में अनबन, झगड़ा हो सकता है। अर्थ हानि, धन हानि, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह की चीजें आपके मन में चलेंगी। उर्जा का स्‍तर बढ़ेगा और घटेगा। सामंजस्‍य नहीं बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन बहुत चिंतित रहेगा। काल्‍पनिक भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE