November 06, 2021

Join With Us


आज का पंचांग, 6 नवंबर 2021 : आज है भाई दूज, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल, जानें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज 6 नवंबर है. आज कार्तिक मास की द्वितीया तिथि है. कार्तिक महीने को पुराणों में सर्वश्रेष्‍ठ मास कहा जाता है. इस माह जिसमें राधा-दामोदर पूजन, शालिग्राम पूजन, विष्णु पूजा और तुलसी पूजा का विशेष महत्‍व है. मान्‍यता है कि इस महीने सूर्य और चंद्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. इस महीने में इंसान अपने सभी पापों का नाश कर सभी संकटों को दूर कर सकता है.

आज यम द्वितीया भी है. इसे भाई दूज या भैया दूज भी कहा जाता है. दिवाली के पांच दिन के त्‍योहार में एक दिन भैया दूज भी शामिल है. भैया दूज कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया के दिन मनाया जाता है. यम द्वितीया के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करती हैं और उनके लंबी आयु की कामना करती हैं.

भाई दूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की परंपरा है. आज शनिवार भी है. शनिवार को शनि देवता की पूजा करने का विधान है .आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

6 नवंबर 2021- आज का पंचांग

आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल द्वितीया
आज का नक्षत्र – अनुराधा
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – शोभन
आज का वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:47:00
सूर्यास्त – 17:59:10
चन्द्रोदय – 24:26:59
चन्द्रास्त – 13:43:00
चन्द्र राशि – वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:56:24
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:41 से 12:26:27 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त – 06:36:21 से 07:20:07 तक, 07:20:07 से 08:03:53 तक
कुलिक – 08:44:14 से 09:28:47 तक
कंटक – 13:11:31 से 13:56:04 तक
राहु काल – 09:20:28 से 10:42:31 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 14:40:36 से 15:25:09 तक
यमघण्ट – 14:40:12 से 15:24:38 तक
यमगण्ड – 13:27:58 से 14:51:18 तक
गुलिक काल – 06:36:21 से 07:58:25 तक





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE