November 03, 2021

Join With Us


कल दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं : आप भी जान लें जरूरी बातें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | दिवाली (दीपावली) का त्योहार कल यानी 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, दिवाली का मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। जानिए दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

दीपावली के दिन क्या करें-

  1. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी सूर्योदय से पहले ही स्नान आदि से निवृत्त होकर कर लेनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभता की प्राप्ति होती है।
  2. पूजा से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। घर को फूल, आम के पत्तों और रंगोली आदि से सजाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
  3. दिवाली पूजन में गाय के घी का इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।
  4. घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  5. गणेश-लक्ष्मी पूजा के दौरान लाल वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है।

दीपावली के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

  1. घर के प्रवेश द्वार पर कहीं भी गंदगी नहीं रहने देना चाहिए। कहते हैं कि वरना मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।
  2. दिवाली के दिन किसी को तोहफे में चमड़े से बनी चीजें नहीं देनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
  3. पूजा में सफेद रंग के पुष्प का प्रयोग करना चाहिए। हो सके तो कमल का फूल का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अतिप्रिय है।
  4. दिवाली के दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE