November 02, 2021

Join With Us


आज धनतेरस , इन शुभ मुहूर्तों में खरीदें सोना-चांदी : आपके लिए ये समय बेहद फलदायी




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है | मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है | इस कारण से वर्षों से धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे होते हैं |

आज धनतेरस है | धनतेरस का पर्व पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के पहले दिन मनाया जाता है | इसे दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है | हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार होता है | मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रकट हुए थे | धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है |

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है | इस कारण से वर्षों से धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे होते हैं | माना जाता है धनतेरस पर जो भी चीजें घर खरीदकार लाई जाती है उसमें सालभर तेरह गुना की बढ़ोतरी होती है और घर में सुख समृद्धि आती है | साथ ही पैसों की कमी कभी नहीं होती|

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर आज त्रिपुष्कर योग बन रहा है | त्रिपुष्कर योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका तिगुना फल मिलता है | त्रिपुष्कर योग में सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए भी अच्छा मौका होता है | त्रिपुष्कर योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनता है | द्वादशी तिथि 1 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और यह 2 नवंबर सुबह 11:30 बजे तक रहेगी | इसलिए इस योग का लाभ आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक मिलेगा |

धनतेरस पर लाभ अमृत योग
धनतेरस पर आज लाभ अमृत योग का भी निर्माण हो रहा है जो सुबह 10.30 बजे से शुरु होकर दोपहर के 1.30 बजे तक रहेगा | लाभ अमृत योग में भी खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है | इसके अलावा आज दोपहर में 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक और शाम 7.30 बजे से रात के 9 बजे के बीच भी खरीदारी करना शुभ है |

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विधान है | 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है | वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा | धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक का रहेगा |

धनतेरस का महत्व
धनतेरस पर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं | इस दिन विशेष रूप से लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करते है | मान्यता है जो भी धनतेरस पर भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी संग धन्वंतरि की पूजा करता है उसका घर हमेशा धन-धान्य, सुख-सुविधा और वैभव से भरा हुआ रहता है | धनतेरस पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी से बनी चीजों को प्रमुखता से खरीदते हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त पर विचार करते हैं | धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर सोने चांदी से बने बर्तन या आभूषण खरीदने पर बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होता है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE