December 04, 2024

Join With Us


शासन व जिला प्रशासन का दावे की निकली हवा : दूसरे दिन भी नहीं हो सकी केंटो में एक भी दाने की खरीदी

खरीदी केंद्रों में धान लाकर किस दिन भर डेरा डाले करते रहे इंतजार




रीवा । समशेर सिंह गहरवार। धान खरीदी केदों में वारदानें नहीं पहुंचने से  खरीदी अमला रहा नदारत बोल्ड समर्थन मूल्य में धान की खरीदी दूसरे दिन भी वारदानें ना होने से अधिकांश केदो में नहीं शुरू हो पाई। जबकि किसान अपनी अपनी धान की उपज ट्रैक्टरों में लादे उत्साह के साथ केदो में पहुंचे थे । उन्हें मायूसी तब हुई जब अधिकांश केदो से खरीदी यमला नदारत रहा कोई बताने को यह तैयार नहीं हुआ कि कब से यहां पर खरीदी होगी। ऐसी व्यवस्था होने से शासन और जिला प्रशासन के दावों की पहले और दूसरे दिन ही हवा निकल गई। पता चला है कि जिले में चाकघाट मंडी में बनाया गया धान खरीदी का इकलौता ऐसा केंद्र रहा जहां कुछ किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है। बाकी के केदो से किसानों को निराशा ही हाथ लगी। 1 2 केदो को छोड़कर बाकी के सभी केदो में शासन एवं प्रशासन का दावा बिल्कुल झूठा नजर आया ना तो दो को ही खरीदी हो पाई और तीन को भी किसानों को केंटो से बैरंग लौटना पड़ा। 


भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष एव राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत ने केंद्रीय सरकार एव मध्यप्रदेश सरकार एव निर्वाचित जन प्रतिनिधो से आग्रह किया । माननीय निर्वाचित जन प्रतिनिधि होने के नाते अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र पंचायत, जनपद, जिला ,विधान सभा क्षेत्र, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के किसानो कि खाद बीज बिजली की समस्याओ से अवगत हो। किसानो की समस्याओ के निराकरण करने की महान कृपा करे। किसानो को खाद की लाईन से छुटकारा दिलाकर सभी सेवा सहकारी समितियो मे खाद तत्काल उपलब्ध कराने के लिए पहल करे। जिन पचायतो में खरीदी केन्द्र है वहा टैकरो से पानी की व्यवस्था की जाय। बडी मुश्किल से जिन खेतो मे पलेबा लग गये है खाद की कमी के कारण खेत की नमी ना जाये किसान समय पर बोनी कर सके।

किसान सुब्रत ने निवेदन किया है कि आप जन प्रतिनिधि है आपकी बाते सुनी जायेगी नही तो पर्याप्त बिजली भले ट्रांसफार्मर जले हो पर्याप्त खाद भले ही किसान दिन भर एक एक बोरी खाद के लिए लाईन मे लगे हो फिर भी उन्हें ना कह दिया जाता है । खाद बीज बिजली जले ट्रांसफार्मर सम्बन्धित विभागो से जानकारी ले जिस स्तर की समस्या हो जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार से पहल कर किसानो को राहत पहुचने की पहल करे ।
: खाद संकट बरकरार खाद की कमी से जूझ रहा किसान गांवो मे बिजली ,जले ट्रांसफार्मर, जैसे तैसे जहा पलेबा लग पाय । किसान खाद की लाईनो मे दिन भर लगे रहे। तब भी पाच बोरी से ज्यादा खाद नही , कया ऐसे मे समय से बेनी हो पायेगी? स्लाट बुकिंग प्रक्रिया धीमी, व्यवस्था भी नहीं समर्थन मूल्य मे धान खरीदी के स्लाट बुक नही हो रहे .बारदाने नही ,समर्थन मूल्य मे खरीदी शुरू नही हो पा रही,खलीहानो मे टालियो मे लदी धान रखी है ।खरीदी खरीदी की बाधाओ को दूर कर खरीदी तत्काल शुरू करायी जाय ।शुरू होगी तो एक बोरी मे कितने किलो एक बोरी तौल के कितने पैसे इस आशय के बैनर खरीदी केन्द्रो मे लगवाने की पहल की जाय किसानो को आर्थिक छति से बचाया जाय जो शासन से निर्धारित हो उसकी जानकारी प्रत्येक खरीदी केन्द्रो मे लगाये जाय ।

खरीदी केन्द्रो मे टैकटर ट्ली के लिए पर्याप्त जगह खडा करने के लिए हो सुनिश्चित किया जाय।खरीदी केन्द्रो मे पर्याप्त वारदाने उपलब्ध कराये जाय ,ठंड को देखते हुए किसानो एव खरीदी मे कार्य रत कर्मचारी, हम्माल सभी को बैठने के लिए छाव ,प्रकाश के लिए बिजली ,पीने का पानी ,छाया ,अलाव की व्यवस्था की जाय प्रत्येक खरीदी केन्द्र मे वाई फाई की उपलब्ध सुनिश्चित की जाय। जिससे समय से खरीदी केन्द्र के कर्मचारी स्टाल की बुकिंग ,समर्थन मूल्य मे खरीदी गयी धान की मात्र दर्ज की जा सके एव पावती किसानो को मिल सके ।

 केन्द्रो में कार्य रहा ठप्प किसान रहे परेशान

प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की धान खरीदी का कार्य शुरू तो कर दिया लेकिन धान खरीदी केन्द्रो में बारदाना न भिजवाने के कारण दूसरे दिन भी खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी का कार्य ठप्प रहा। जानकारी के अनुसार कुछ खरीदी केन्द्रो में आज बारदाना पहुंचाया गया है लेकिन गुढ़ खरीदी केन्द्रो में अभी तक बारदाना नही भेजा गया। जिस कारण किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement







Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE