April 12, 2024


मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आव्हान

जगदलपुर के चांदनी चौक में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान


जगदलपुर | न्यूज डेस्क |  इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा शहर के चांदनी चौक में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने पंपलेट बाटकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं मतदान करने का आह्वान किया।शत प्रतिशत मतदान हेतु सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली।

     इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदाताओं से मतदान में अधिक से अधिक संख्या निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।अपनी मताधिकार का उपयोग करने को कहा। मतदान शत प्रतिशत करने का आह्वान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो इस नारे के साथ सदस्यों ने लोगों का आह्वान किया। आगामी चुनाव में सभी को अपना वोट अवश्य डालना चाहिए।क्योंकि एक-एक वोट का बहुत महत्व होता है।

     इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा गोंदी, डॉ ज्योति चिखलीकार, पूर्वां कपूर, दीपिका सोनी, लाइबा चामड़िया, सारिका चिलचोलकर एवं सदस्य गण उपस्थित है।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement







Tranding News

Get In Touch

New Delhi

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE